कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। पहले ही हफ्ते इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब जब फिल्म हिट हो गई है तो मेकर्स ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया।
2 of 5
kartik aryaan
- फोटो : social media
सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद कार्तिक आर्यन की ये लगातार दूसरी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म के विषय को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
3 of 5
rajkummar rao
- फोटो : social media
सक्सेस पार्टी में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने तो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा ही साथ ही इस पार्टी में फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान, राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ दिखे। राजकुमार राव दिनेश विजान की फिल्म स्त्री में काम कर चुके हैं।
4 of 5
sunny leone
- फोटो : social media
पार्टी में सनी लियोन पति डेनियल के साथ पहुंचीं। वहीं रितेश देशमुख, रिया चक्रवर्ती, जैकी भगनानी, आयुष शर्मा, अथिया शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, चंकी पांडे और अनन्या पांडे भी स्टाइलिश अंदाज में दिखे। बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं हालांकि बाद मेें कार्तिक ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया।
5 of 5
pankaj tripathi
- फोटो : social media
एक मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई लुका छुपी ने अभी तक 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। कार्तिक और कृति के अलावा इसमें पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, विनय पाठक की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।