बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी से धाक जमाने वाले एक्टर महमूद अली (Mehboob Ali) की 23 जुलाई को डेथ एनिवर्सरी है। महमूद बॉलीवुड का वह चेहरा हैं जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में जान डाल दी थी। हालांकि महमूद की तरह उनके बेटे लकी अली (Lucky Ali) सिनेमाजगत में नाम नहीं कमा पाए। जानिए फिल्म इंडस्ट्री के उन 6 एक्टर्स के बारे में जिनके पिता ने तो कामयाबी के झंडे गाड़े लेकिन बेटे उतना नाम नहीं कमा पाए।
2 of 7
Mehmood Ali and Lucky Ali
- फोटो : file photo
फिल्म जगत के कॉमेडी किंग महमूद के बेटे लकी अली लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूर हैं। सिंगर और कंपोजर लकी अली के पिता महमूद ने जितनी सक्सेस पाई उतनी लकी को नहीं मिली। लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनाया और लकी के भी दो बच्चे हुए। इनाया से तलाक के बाद लकी ने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की। दोनों का एक बेटा डैनी मकसूद अली भी है। लकी ने फिल्मों और सिंगिंग दोनों में हाथ अजमाया लेकिन पिता की तरह कामयाब नहीं हो पाए।
3 of 7
Rajkumar and Armaan Kohli
- फोटो : file photo
मशहूर डायरेक्टर राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली भी पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए। अरमान ने 'बदले की आग' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद पिता की फिल्म 'विरोधी' में बतौर लीड एक्टर नजर आए लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'कोहरा', 'औलाद का दुश्मन' में नजर आए। आखिरी बार अरमान सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आए थे। फिल्मों से ज्यादा अरमान अपने गुस्सैल रवैये की वजह से भी लाइमलाइट में रहे। 'बिग बॉस सीजन 7' में उनका तनीशा मुखर्जी के साथ अफेयर ने चर्चा बटोरी।
4 of 7
Raj Babbar and aarya babbar
- फोटो : file photo
राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर भी पिता की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। आर्य बब्बर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इसके बाद 'गुरू', 'जेल', 'तीस मार खां', 'डेंजरस इश्क', 'जोकर', 'बंगिस्तान' जैसी कई फिल्मों में नजर आए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आर्य बब्बर 'बिग बॉस सीजन 8' में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
5 of 7
Shekhar and Adhyayan Suman
- फोटो : file photo
एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि अध्य्यन कंगना से अपने अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे।