कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। अक्सर दोनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। अपने दर्शकों को खुश करने के लिए सारा और कार्तिक जल्द ही एक साथ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। सारा और कार्तिक की आगामी फिल्म 'लव आज कल' वैलेंटाइन्स डे के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी के चलते दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।
फिल्म रिलीज से पहले सारा-कार्तिक हुए रोमांटिक, वीडियो में देखें सारा के नखरे
इन दिनों सारा और कार्तिक के कई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में सारा और कार्तिक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है यह एक रोमांटिक वीडियो है। याद दिला दें, बीते दिनों सारा और कार्तिक की ब्रेकअप की खबरें खूब चर्चाओं में थीं। ऐसे में यह वीडियो उनके फैंस को और ज्यादा लुभा रहा है।
बता दें कि, वीडियो में सारा और कार्तिक बात करते नजर आ रहे हैं। तभी सारा बड़े ही क्यूट अंदाज में कार्तिक का हाथ पकड़कर अपनी कमर पर रखती नजर आ रही हैं। ये वीडियो कार्तिक आर्यन के एक फैन पेज ने शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by KARTIK AARYAN FC👑 (@kartikaaryan__universe) on
गौरतलब है कि सारा और कार्तिक का ये रोमांटिक वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। बीते दिनों सारा और कार्तिक का मुंबई की सड़कों पर बाइक पर घूमते हुए भी एक वीडियो वायरल हुआ था। यह भी 'सार्तिक' के फैंस को बेहद पसंद आया था।
बात सारा और कार्तिक के वर्कफ्रंट की करें तो 'लव आज कल' के बाद कार्तिक 'भूलभुलैया 2' और टी सीरीज की अगली एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। वहीं सारा अली खान वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' और 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी।