साल की सबसे चर्चित प्रेम कहानी मानी जा रही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल पूरे देश में करीब तीन हजार स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हो रही है। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म से नहीं है। लेकिन, पिछले हफ्तों में रिलीज हुई फिल्मों में से तानाजी और मलंग के अब भी मैदान में डटे होने से फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिल पाए हैं। अमर उजाला के अनुमान के मुताबिक फिल्म के पहले दिन सात से आठ करोड़ रुपये का कारोबार करने की उम्मीद है।
2 of 4
Love aaj Kal
- फोटो : Social Media
करीब तीस करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म लव आज कल को निर्माता दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के लिए निर्देशक इम्तियाज अली की अपनी प्रोडक्शन कंपनी विंडो सीट फिल्म्स ने बनाया है। विंडो सीट फिल्म्स में रिलायंस एंटरटेनमेंट की वैसी ही साझेदारी है जैसी उसकी रोहित शेट्टी पिक्चर्स और फैंटम फिल्म्स में है। फिल्म को पूरे दुनिया में रिलांयस इंडस्ट्रीज की फिल्म कंपनी जियो सिनेमा रिलीज कर रही है। सूत्रों के मुताबिक विंडो सीट फिल्म्स इस फिल्म की रिलीज से पहले ही मुनाफे में हैं।
3 of 4
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
निर्देशक इम्तियाज अली ने फिल्म की रिलीज से पहले काफी वक्त राजधानी दिल्ली में गुजारा और इस दौरान उन्होंने तमाम किशोरवय के दर्शकों से फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया भी जुटाई। इम्तियाज कहते हैं, “ये फिल्म मैंने खासतौर से न्यू मिलेनियल्स के लिए बनाई है यानि कि उन दर्शकों के लिए जिनका जन्म इक्कीसवीं सदी में हुआ है। ये नए जमाने की नई प्रेम कहानी है और इन किशोरवय दर्शकों की पसंद नापसंद पर ही मेरा पूरा ध्यान टिका है। ये फिल्म मेरी तरफ से इस नई पीढ़ी को वैलेंटाइंस डे का तोहफा है।”
4 of 4
Love Aaj Kal
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं पहली बार किसी फिल्म में रूमानी किरदार निभा रहे कार्तिक आर्यन निर्देशक इम्तियाज अली का इस बात के लिए शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के लिए उन्हें तब चुना जब वह एक सोलो रोमांटिक फिल्म की शिद्दत से तलाश कर रहे थे। सारा अली खान फिल्म लव आज कल की नायिका हैं लेकिन फिल्म की दूसरी हीरोइन आरुषि शर्मा का किरदार फिल्म में ज्यादा दमदार बताया जा रहा है।
पढ़ें: शादी के बंधन मेें बंधते ही काम्या ने किया पति शलभ को KISS,सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर