पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। चीन से शुरू होने वाले कोरोना वायरस का असर अब पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है तो वहीं मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब एक बॉलीवुड की मशहूर सिंगर भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल हाल ही में बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर हाल ही में लंदन से वापस अपने घर लखनऊ आई थीं। विदेश से वापस आने के बाद उन्होंने लखनऊ में भी पार्टी की थी। उनकी इस पार्टी में उनके कई दोस्त और परिजन शामिल हुए।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की इस पार्टी में कई राजनेता और सामाजिक कर्मचारी भी शामिल हुए थे। खबर सामने आने के बाद से मेडिकल टीम उन सभी लोगों से संपर्क की कोशिश में हैं जो उस पार्टी में शामिल हुए थे। इसके साथ ही सिंगर की बिल्डिंग को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
4 of 5
tom hanks
- फोटो : social media
बता दें कि सिनेमा जगत के कई सितारे भी कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिस्ट में टॉम हैंक्स, उनकी पत्नी और गेम ऑफ थ्रोन्स के कुछ कलाकार भी शामिल हैं। इसके साथ ही अधिकतर सितारे सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
5 of 5
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। वहीं कोरोना वायरस का बड़ा असर सिनेमा पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई बड़े कार्यक्रम टाले जा रहे हैं तो वहीं कई फिल्मों की शूटिंग और रिलीजिंग डेट पर भी इसका फर्क पड़ा है। जेम्स बॉन्ड, सूर्यवंशी सहित कई फिल्मों की रिलीजिंग टाल दी गई है।