{"_id":"5e610bfa8ebc3ec7510aadc5","slug":"loca-star-yo-yo-honey-singh-was-not-battling-alcoholism-in-a-rehab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब की लत छुड़ाने के लिए रिहेब गए थे Yo Yo Honey Singh? सिंगर ने बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शराब की लत छुड़ाने के लिए रिहेब गए थे Yo Yo Honey Singh? सिंगर ने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 05 Mar 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Honey Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
Link Copied
सिंगर, कंपोजर और रैपर यो यो हनी सिंह हाल फिलहाल में सुर्खियों में बने हुए हैं। हनी सिंह का गाना लोका रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया यूजर्स इसे पसंद कर रहे हैं। नए गाने की रिलीजिंग के साथ ही हनी सिंह ने प्रमोशन के दौरान कई खुलासे किए। इन खुलासे में एक बड़ा खुलासा हनी सिंह की शराब की लत की खबरों से भी जुड़ा हुआ है।
2 of 4
Honey Singh
- फोटो : instagram
दरअसल लोका गाने के प्रमोशन के दौरान हनी सिंह ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। ऐसे में जब हनी सिंह से उन खबरों पर सवाल किया जिसमें कहा जाता था कि हनी सिंह शराब की लत को छुड़ाने के लिए रिहेब सेंटर गए थे। तो हनी सिंह ने ऐसी खबरों को अफवाह बताया।
हनी सिंह ने बातचीत में कहा, ''मैं कभी भी रिहेब नहीं गया। मुझे पता है कि मुझे और मेरी जिंदगी को लेकर कई सारी रिपोर्ट सामने आई हैं। अब मैं शराब नहीं पीता हूं।' इसके साथ ही हनी सिंह ने अपने आने वाले गानों में बड़े बदलाव को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
honey singh
हनी सिंह ने गान में शराब के जिक्र पर कहा, 'जब भी आप पार्टी करते हैं, तो इसके पीछे शराब सबसे बड़ी वजह बनती है। आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। यहां तक की हमारी सरकार भी शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस देती है, जिस दिन वे लाइसेंस देना बंद कर देंगे हम अपने गानों में इसका जिक्र करना बंद कर देंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।