फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   legendary music director Ilaiyaraaja paid tribute to her daughter Bhavatharini on social media with old photo

Ilaiyaraaja: पिता इलैयाराजा को फफकता छोड़ गईं भवतारिणी, संगीतकार ने बेटी के साथ साझा की पुरानी तस्वीर

Sat, 27 Jan 2024 02:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Jan 2024 02:28 PM IST
सार

बेटी के असामयिक निधन पर इलैयाराजा बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भवतारिणी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
legendary music director Ilaiyaraaja paid tribute to her daughter Bhavatharini on social media with old photo
बिटियी भवतारिणी के साथ इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान संगीतकार इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी का निधन हो गया। उन्होंने 47 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वे कैंसर से पीड़ित थीं और लंबे वक्त से उनका उपचार श्रीलंका में चल रहा था। 25 जनवरी को भवतारिणी कैंसर से जंग हार गईं। बेटी के यूं असमय चले जाने से इलैयाराजा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की एक पुरानी तस्वीर साझा कर दुख जताया है। ये तस्वीर देख किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।

विज्ञापन

Dance Deewane: इस दिन शुरू होगा 'डांस दीवाने', माधुरी दीक्षित के साथ जज की कुर्सी पर दिखाई देंगे सुनील शेट्टी
विज्ञापन


बेटी को याद कर भावुक हुए पिता
रिपोर्ट्स के मुताबिक भवतारिणी लीवर कैंसर से जूझ रही थीं। 47 साल की उम्र में वे फिल्म उद्योग में एक प्रमुख हस्ती थीं, जिन्होंने 30 से अधिक फिल्मों में कई लोकप्रिय गीतों में अपनी मधुर आवाज दी थी। पिता इलैयाराजा टूट गए हैं। संगीतकार ने अपनी बेटी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसमें इलैयाराजा के साथ छोटी सी भवतारिणी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका में चल रहा था उपचार
तस्वीर में देखा जा सकता है कि इलैयाराजा के हाथ में एक किताब लगी है, उसमें से एक तस्वीर वे अपनी बेटी को दिखा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ संगीतकार ने कैप्शन लिखा है, 'प्यारी बेटी'। भवतारिणी के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फिल्मी हस्तियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भवतारिणी ने इलाज के लिए भारत से श्रीलंका की यात्रा की थी। पांच महीने तक आयुर्वेदिक उपचार लेने के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 25 जनवरी को वह दुनिया को अलविदा कह गईं। 
Dange Teaser: मेकर्स ने जारी किया 'दंगे' का टीजर, एक्शन अवतार में दिखें हर्षवर्धन और एहान भट्ट

चेन्नई पहुंचा पार्थिव शरीर
भवतारिणी का पार्थिव शरीर आज चेन्नई पहुंच गया है। बता दें कि भारती की फिल्म के एक गाने में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जिसमें उन्होंने इलैयाराजा के साथ गाना गाया था। एक बहुमुखी कलाकार के रूप में भवतारिणी ने एक अभिनेत्री, पार्श्व गायिका और संगीतकार के रूप में काम किया। भवतारिणी ने अपने पिता और भाइयों के साथ भी कई फिल्मों में काम किया था।
Rajinikanth: दलपति का मजाक बनाने पर रजनीकांत की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- मैं शुभचिंतक हूं, प्रतिस्पर्धी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed