हिंदी सिनेमा में खान साब के तौर पर मशहूर दिलीप कुमार बस तीन साल बाद सेंचुरी लगा देंगे। 97 साल के हो चुके इस कालजयी अभिनेता को न तो रक्तचाप की बीमारी है, न डायबिटीज है और न ही दूसरी कोई गंभीर बीमारी है। वह बस बुजुर्ग हैं और अपनी उम्र के हिसाब से थोड़ा कमजोर हो गए। लेकिन, डॉक्टर हैं कि मानते नहीं। उनके कहने पर ही पिछले कुछ दिन से दिलीप कुमार की सेहत को लेकर खास सावधानी बरती जा रही है।
2 of 5
दिलीप कुमार
- फोटो : Amar Ujala
हिंदी सिनेमा के दीर्घानुभवी अभिनेता दिलीप कुमार अब 97 साल के हो चुके हैं। देश और दुनिया के दिल में इस वक्त कोरोना वायरस एक डर बनकर बैठा हुआ है। डॉक्टरों की सलाह से ज्ञात है कि यह वायरस ज्यादा उम्र वाले लोगों को जल्दी प्रभावित करता है, जिनकी रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए दिलीप कुमार की देखभाल इस वक्त उनके परिवारीजनों के अलावा हॉस्पिटल के कुछ डॉक्टर और नर्स कर रहे हैं।
3 of 5
dilip kumar and lata mangeshkar
- फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के कुछ और कलाकार जैसे महानायक अमिताभ बच्चन और सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर कुछ समय पहले बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन दिलीप कुमार को उम्र बढ़ जाने की वजह से सिर्फ कमजोरी है, उसके अलावा उन्हें अब तक कोई बीमारी छू कर भी नहीं गई। अभिनेता दिलीप कुमार के करीबी सूत्रों ने बताया, 'भगवान की कृपा से उन्हें अब तक डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की समस्या या दिल से संबंधित कोई बीमारी नहीं है। उम्र बढ़ जाने के कारण उन्हें सिर्फ थोड़ी कमजोरी है।'
4 of 5
dilip kumar
- फोटो : social media
दिलीप कुमार की शारीरिक हालत इस समय कोरोना वायरस जैसी बीमारी से लड़ने की नहीं है। सूत्र बताते हैं, 'दिलीप साहब की देखभाल उनकी पत्नी सायरा बानो के अलावा उनका सारा परिवार कर रहा है। सही तौर पर उनकी देखभाल के लिए कुछ नर्सों के स्टाफ को भी रखा गया है। वे समय-समय पर उनका ध्यान रखते हैं।'
सूत्र ने आगे बताया 'दिलीप साहब अपने बंगले में ऊपर के कमरे में रहते हैं। बंगले में रहने वाले बाकी के लोगों को उस कमरे में जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ उनकी पत्नी सायरा बानो मैडम और उनकी देखभाल के लिए रखी गईं हॉस्पिटल की नर्सें ही उस कमरे में जा सकती हैं। फिलहाल वे एकदम ठीक हैं, और स्वस्थ हैं।'