बॉलीवुड के जाने- माने सिंगर वाजिद खान के निधन को करीब छह महीने का समय हो गया है। वाजिद के निधन के बाद से लगातार उनकी पत्नी कमालरुख खान वाजिद और उनके परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे कर रही हैं। कमालरुख ने हाल ही में कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि उनके पति और परिवार के सदस्य जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाना चाहते थे। वहीं इसके बाद अब एक बार फिर से उन्होंने अपने तलाक को लेकर एक खुलासा किया है।
2 of 5
वाजिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कमालरुख ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने दिवंगत हसबैंड वाजिद संग अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वाजिद और वो दस साल के लंबे रिलेशनशिप में थे। इसके बाद उन्होंने शादी करने के बारे में सोचा। पहले वाजिद का परिवार धर्म परिवर्तन को लेकर उनके ऊपर दबाव बना रहा था और उनके बाद खुद वाजिद उन्हें तलाक की धमकी देने लगे थे।
3 of 5
वाजिद खान, कमालरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
कमालरुख ने बताया कि ये बात साल 2014 की है। जिसकी वजह से कमालरुख और वाजिद पिछले 6 साल से अलग रह रहे थे। कमलरुख ने आगे बताया कि, '2014 में वाजिद ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी, जो कि हुआ नहीं। मैं अभी भी डिवोर्स्ड नहीं हूं। बाद में वाजिद ने अपने किए पर माफी मांगी थी और उसे अपने किए पर पछतावा था।'
4 of 5
वाजिद खान और कमालरुख खान
- फोटो : फाइल
बता दें कि इस बात का सबसे पहले खुलासा कमालरुख ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने अपने वाजिद खान के रिश्ते की पूरी सच्चाई सामने लाकर रख दी थी। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया था कि वो पारसी धर्म से थीं और वाजिद खान मुस्लिम थे दोनों ने जब शादी करने का फैसला किया तब उनका परिवार धर्म परिवर्तन पर अड़ा रहा। जिसके बाद उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की।
5 of 5
बच्चों के साथ कमालरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी अपने 17 सालों के दर्द को बयां किया था। कमालरुख ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी शादी के 17 वर्षों में जिस दर्द से गुजरी हैं उसे दुनिया के सामने लाना चाहती थीं। वह कहती हैं, जीवन ने मुझे एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है, जहां मुझे अपने बच्चों की विरासत के लिए भी लड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके परिवार ने वाजिद के इंतकाल के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।
पढ़ें: करीना कपूर देंगी गर्भधारण पर पूरा ज्ञान, तैमूर के जन्मदिन पर जारी किया किताब का कवर