सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती के उदाहरण लोग आज भी देते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि 66 साल की उम्र में भी वो अपनी खूबसूरती का इतना ध्यान कैसे रखती हैं। हालांकि रेखा आज अपने साथ एक रहस्य लेकर चल रही है, जिसे जानने के लिए हर कोई उत्सुक है और वो राज है रेखा का सिंदूर। आज भी रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, ये किसी को नहीं पता और ना ही रेखा इस पर स्पष्ट तरीके से कुछ बताती हैं। जब भी रेखा किसी फंक्शन या पार्टी में मांग में सिंदूर लगाकर पहुंचती हैं तो हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि रेखा अपनी मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं?
2 of 7
rekha
- फोटो : social media
रेखा का अमिताभ बच्चन से क्या रिश्ता रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है। एक वक्त था, जब रेखा अमिताभ बच्चन से बहुत प्यार करती थीं। साल 1980 में रेखा दिल ही दिल में चाहती थीं कि अमिताभ जमाने के सामने कम से कम इस रिश्ते की बात करें। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और एक दिन रेखा ने अपने एक अंदाज से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था।
3 of 7
neetu kapoor, rekha
- फोटो : social media
साल 1980 में ही ऋषि कपूर और नीता सिंह की शादी थी। आमतौर पर शादी में लोगों की नजर दुल्हा और दुल्हन पर रहती है लेकिन जैसे ही रेखा इस फंक्शन में आईं तो हर किसी की नजरें उनकी तरफ मुड़ गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी शादीशुदा महिला की तरह रेखा उस दिन मांग में सिंदूर भरकर आईं थीं। हर कोई रेखा की मांग में भरे सिंदूर को हैरानी के साथ देख रहा था। उसी समारोह में दबी जुबान में बातें होने लगीं कि क्या रेखा ने अमिताभ से शादी तो नहीं कर ली?
4 of 7
Rekha IIFA 2019
- फोटो : Social Media
उस रात की तस्वीरें कई मैग्जीन्स में छपीं लेकिन रेखा ने कभी इस पर कुछ भी खुलकर नहीं बोला। बॉलीवुड सूत्रों की मानें तो रेखा अपने उस प्यार के नाम का सिंदूर लगाती हैं जिसके लिए वो पिछले 35 सालों से तड़प रही हैं। हालांकि कुछ लोग कहते हैं कि रेखा सिर्फ अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मांग में सिंदूर भरती हैं।
5 of 7
rekha
- फोटो : social media
रेखा को ना तो कभी पिता का प्यार मिला और ना ही वो प्यार मिला, जिसको उन्होंने चाहा। रेखा ने जब भी दिल लगाया, हमेशा उनका दिला और भरोसा ही टूटा। रेखा का यूं तो सबसे चर्चित अफेयर अमिताभ बच्चन के साथ रहा लेकिन उनके जीवन में कई प्यार आए और गए लेकिन कोई उनका सहारा ना बन सका।