फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: नहीं थम रहा ‘लाल सिंह चड्ढा’ का विरोध, जानिए कौन दे रहा आमिर खान का साथ और कौन है खिलाफ

Sat, 13 Aug 2022 11:27 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 13 Aug 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha boycott trend is not stopping, know who is supporting Aamir Khan film and who is against
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' विरोध के बीच सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है। हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को शुरुआत से ही विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दो गुट बन गए हैं, एक जो फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहा है तो दूसरा इसे पसंद कर रहा है। वहीं, कई संगठन भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं। हालांकि बी टाउन के सितारों सहित कई लोग फिल्म का समर्थन भी कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आमिर खान को किसका साथ मिला है और कौन उनके खिलाफ है।

Laal Singh Chaddha boycott trend is not stopping, know who is supporting Aamir Khan film and who is against
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूपी के मुख्यमंत्री से रोक की मांग 
यूपी की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने आमिर खान की फिल्म को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से पत्र लिखकर फिल्म को न देखने की अपील की गई है। इसके अलावा वाराणसी के विजया मॉल में 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध किया गया। इतना ही नहीं संगठन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।

Laal Singh Chaddha boycott trend is not stopping, know who is supporting Aamir Khan film and who is against
जालंधर में फिल्म का विरोध करते हिंदूू संगठन के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब और दिल्ली में भी खोला मोर्चा
पंजाब के जालंधर स्थित एमबीडी मॉल में हिन्दू संगठन ने 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध किया। संगठन का कहना है कि आमिर खान की फिल्म हिंदू विरोधी है। ऐसे मे वह इसका प्रदर्शन नहीं होने देंगे। इसके अलावा हिंदू संगठनों और शिवसैनिकों ने पुलिस को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आमिर खान, सेंसर बोर्ड और 'पीके' फिल्म से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो वह 16 को प्रदर्शन करेंगे। वहीं, दिल्ली में भी फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha boycott trend is not stopping, know who is supporting Aamir Khan film and who is against
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सेना के अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहात करने का आरोप
'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म के एक सीन के चलते दिल्ली में शिकायत दर्ज की गई है। दिल्ली के एक वकील ने आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और कई अन्य के खिलाफ 'लाल सिंह चड्ढा' में कथित तौर पर 'भारतीय सेना का अपमान करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने' के लिए शिकायत दी है। इसके अलावा संगम नगरी में भी राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में पीवीआर मॉल पहुंचकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी आमिर की फिल्म को सनातन संस्कृति विरोधी बता रहे थे। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha boycott trend is not stopping, know who is supporting Aamir Khan film and who is against
मिलिंद सोमन, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

मिलिंद सोमन ने किया सपोर्ट, विवेक ने उड़ाया मजाक
अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने ट्विटर पर पोस्ट साझा कर 'लाल सिंह चड्ढा' का सपोर्ट किया था और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। मिलिंद ने लिखा, 'ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते।' लेकिन इसके बाद लोग मिलिंद को भी ट्रोल करने लगे और 'पीके' फिल्म के सीन शेयर कर आमिर का विरोध करने लगे। वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने आमिर की फिल्म पर कटाक्ष किया और ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्म की गुणवत्ता के बारे में तो भूल ही जाइए जब 60 साल के हीरो 20-30 साल की लड़कियों के साथ रोमांस करने के लिए बेताब होते है। युवा दिखने के लिए फोटोशॉप का सहारा लेते हैं, बॉलीवुड में मौलिक रूप से कुछ गड़बड़ है। जवान और कूल दिखने ने बॉलीवुड को तबाह कर दिया, जिसके लिए एक ही व्यक्ति जिम्मेदार है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed