फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: 2022 में बायकॉट हुई फिल्मों ने भी लाल सिंह चड्ढा को चटाई धूल, कमाई में शमशेरा तक ने पछाड़ा

Sat, 13 Aug 2022 11:08 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 13 Aug 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
Laal singh chaddha movie 2022 list boycott films shamshera gangubai kathiawadi Box office collection report
लाल सिंह चड्ढा, शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सोशल मीडिया पर बायकॉट और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का जब टीजर सामने आया था, तब से ही सोशल मीडिया पर लोग आमिर खान और उनकी इस फिल्म के बारे में कुछ न कुछ लिखते हुए दिख रहे हैं। लेकिन जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट 11 अगस्त करीब आई तो ट्विटर पर 'लाल सिंह चड्ढा' बायकॉट ट्रेंड करना लगा। लोगों ने इस फिल्म का खूब विरोध किया। लेकिन यह पहली फिल्म नहीं है, जिसका विरोध हो रहा है। साल 2022 में 'लाल सिंह चड्ढा' से पहले कई फिल्मों का विरोध हुआ। आइए आपको बताते हैं कि बायकॉट हुई फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' अपने पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन के साथ किस नंबर पर आकर रुकी है। 

Laal singh chaddha movie 2022 list boycott films shamshera gangubai kathiawadi Box office collection report
गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- गंगूबाई काठियावाड़ी
रिलीज डेट- 25 फरवरी


'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी और इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की क्वीन 'गंगूबाई' की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि, आलिया की इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म पर कमाठीपुरा के स्थानिय लोगों ने आरोप लगाया था कि जिस तरह से कमाठीपुरा को फिल्म में दिखाया गया है वह गलत है। इससे उनके क्षेत्र की बदनामी हो रही है। लेकिन ये भी सच है कि विरोध का फिल्म पर कुछ खास असर नहीं हुआ। इस फिल्म ने 132.01 करोड़ का कलेक्शन किया था।  

Laal singh chaddha movie 2022 list boycott films shamshera gangubai kathiawadi Box office collection report
फिल्म- सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म- सम्राट पृथ्वीराज
रिलीज डेट- 3 जून

बिग बजट फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार नजर आए थे और उन्होंने फिल्म में 'सम्राट पृथ्वीराज' की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी सम्राट की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि, रिलीज से पहले इस फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक बवाल हुआ था। हिंदू संगठनों को फिल्म के नाम पर आपत्ति थी। उन्होंने मेकर्स पर सम्राट पृथ्वीराज के अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दी थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal singh chaddha movie 2022 list boycott films shamshera gangubai kathiawadi Box office collection report
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म- शमशेरा
रिलीज डेट- 22 जुलाई


रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' को  रिलीज से पहले हिट बताया जा रहा था। फिल्म में रणबीर कपूर की छवि एक्शन हीरो वाली दिखी और उनके इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया। लेकिन फिल्म में संजय दत्त का लुक विवादों में फंस गया था। अभिनेता के लुक को लाल टीके से पूरा किया गया था और इसी वजह से लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। 

विज्ञापन
Laal singh chaddha movie 2022 list boycott films shamshera gangubai kathiawadi Box office collection report
लाल सिंह चड्ढा, सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में देखें 'लाल सिंह चड्ढा' का कैसा रहा हाल?
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उम्मीद से भी कम थी। लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म कमाई में और गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन महज 7.44 करोड़ रुपये की कमाई की है। हैरानी की बात ये है कि 'लाल सिंह चड्ढा' के मुकाबले दूसरे दिन 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'शमशेरा' ने भी ज्यादा कमाई की थी। 
 

फिल्म  बजट
(करोड़ में)
पहले दिन की कमाई
(करोड़ में)
दूसरे दिन की कमाई
(करोड़ में)
टोटल कलेक्शन
(करोड़ में)
गंगूबाई काठियावाड़ी 175 10.47 13.30 132.01
सम्राट पृथ्वीराज 175 10.70 12.60 66 
शमशेरा 150 10.25  10.5  40.45
लाल सिंह चड्ढा 180 12 7.44 ---
रक्षा बंधन 70 9 6 - 6.40 ---

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed