फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani And Sidharth Malhotra Turn 80s Bollywood Couple In AI Generated Retro Photo Fans React

80s लुक ट्रेंड: कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा का दिखा रेट्रो अंदाज, तस्वीरें देख फैंस को आई अक्षय-रवीना की याद

Wed, 09 Sep 2026 01:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 09 Sep 2026 01:18 PM IST
सार

Kiara Advani and Sidharth Malhotra 80s Look Trend: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को एक झलक दिखाई है कि अगर वे 80 के दशक के बॉलीवुड कपल होते, तो कैसे नजर आते। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास।

विज्ञापन
Kiara Advani And Sidharth Malhotra Turn 80s Bollywood Couple In AI Generated Retro Photo Fans React
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

विस्तार

कियारा ने हाल ही में वायरल हो रहे इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए एआई की मदद से अपनी और पति सिद्धार्थ की एक रेट्रो तस्वीर शेयर की है। विंटेज फैशन और पुराने बॉलीवुड के अंदाज से सजी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन


कियारा ने शेयर की सिद्धार्थ के साथ एआई से बनी तस्वीर
बुधवार को कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक AI से बनाई गई तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सिद्धार्थ के साथ 80s के अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सिद्धार्थ ने क्लासिक डबल-डेनिम लुक के साथ डार्क एविएटर सनग्लासेस पहने हुए हैं। वहीं, कियारा पफ स्लीव्स वाली चमकीली गुलाबी ड्रेस, बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन


तस्वीर में दोनों का पूरा लुक पुराने जमाने के बॉलीवुड की याद दिला रहा है। कियारा ने इस पोस्ट के साथ सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म 'द वन' का रोमांटिक गाना 'समझो ना' भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को आई अक्षय-रवीना की याद
  • तस्वीर सामने आते ही फैंस ने इस पर खूब प्यार बरसाया।
  • एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या कमाल की जोड़ी है।'
  • वहीं दूसरे ने लिखा, 'इनका रेट्रो एरा।'
  • एक फैन ने तो दोनों की तुलना बॉलीवुड की एक और मशहूर जोड़ी से करते हुए लिखा, 'ये अक्षय कुमार और रवीना टंडन जैसे लग रहे हैं।'

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Turn 80s Bollywood Couple In AI Generated Retro Photo Fans React
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
टॉक्सिक में नजर आईं कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें, तो कियारा आडवाणी इन दिनोंं यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आ रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों में भारत में करीब 295 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म दुनियाभर में 338 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Turn 80s Bollywood Couple In AI Generated Retro Photo Fans React
द वन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगे सिद्धार्थ
  • वहीं, सिद्धार्थ आने वाले दिनों में फिल्म 'द वन' में नजर आएंगे।
  • हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।
  • 'द वन' एक लोक थ्रिलर और माइथोलॉजिकल फिल्म होने वाली है, जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगी।
  • फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म, 14वें दिन महज लाखों में की कमाई; जानें कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed