बीते आठ महीनों से बॉलीवुड की जो हालत है, उसे देखते हुए भगवान श्रीकृष्ण की कही एक बात याद आती है कि 'इंसान का मुश्किल वक्त उसके लिए एक आईने की तरह होता है, जो हमें हमारी क्षमताओं का दर्शन करवाता है'। आमिर खान के लिए भी इन दिनों बहुत ही मुश्किल वक्त चल रहा है। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही है। चारों ओर फिल्म को लेकर सिर्फ बायकॉट ही ट्रेंड कर रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी आठ दिन ही हुए हैं और अभी से ये अधर में लटकी हुई है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा के इन दिनों जो हालात हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि अब ये संभलने वाली नहीं है। लाल सिंह चड्ढा के लिए सबसे दुर्भाग्य की बात तो यह है कि ये फिल्म रक्षाबंधन के दिन रिलीज हुई थी और लंबे वीकएंड के बाद भी 50 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद भी फिल्म का कारोबार अच्छा नहीं रहा। कुल मिलाकर इस फिल्म को फेस्टिव माहौल का कोई फायदा नहीं मिला है। नेटिजन्स ने पूरी तरह से लाल सिंह चड्ढा को नकार दिया।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए आठ दिनों का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है और ऐसी उम्मीद भी नहीं लग रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को फिल्म ने 7.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने नौ और 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने 7.87, 2.47 और 2 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से लाल सिंह चड्ढा ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 52 करोड़ रुपये हो चुका है।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं। फिल्म के हालात ऐसे हो गए हैं कि सिनेमाघरों में लाल सिंह चड्ढा के शो कैंसिल करने पड़ रहे हैं। वहीं आज बड़े पर्दे पर तापसी पन्नू की दोबारा रिलीज हो चुकी है। ऐसे में इस फिल्म से भी आमिर को कड़ी टक्कर मिल रही है।