बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी हर फिल्म को बड़ी शिद्दत से बनाते हैं। वह इस बात की पूरी कोशिश करते हैं कि फिल्म में कोई कमी न रहे। इसलिए, उन्हें बॉलीवुड में 'मि. परफेक्शनिस्ट' के नाम से जाना जाता है। मगर, खुद आमिर को यह टैग कतई पसंद नहीं है। जी हां, हाल ही में आमिर ने अपने फैंस को यह कहकर हैरान कर दिया है कि उन्हें परफेक्शन में यकीन नहीं है। बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में है। कल यह फिल्म रिलीज हो रही है।
Aamir Khan: आमिर खान को नहीं भाता 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का टैग, बोले- यह तो मीडिया का...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 10 Aug 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन