Kushi First Look: आने जा रही है साउथ की एक और पैन इंडिया फिल्म, दिखेगा विजय देवरकोंडा और सामंथा का रोमांटिक अंदाज
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी आगामी फिल्म के शीर्षक का खुलासा कर दिया है। फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी करते हुए अभिनेता ने रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। बता दें कि शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग बीते दिनों कश्मीर में हो रही थी। वहीं अब इसका पोस्टर जारी हो गया है।
विजय देवरकोंडा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, "खुशी, हंसी, प्यार और पारिवारिक बंधन का एक विस्फोट है 'कुशी'; जो तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 23 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। तो इस क्रिसमस और नए साल में खुशी फैलाएं। आपके और आपके परिवार वालों के लिए एक महाकाव्य रोमांटिक कॉमेडी बन रही है।"
An Epic Romantic comedy in the making :)
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) May 16, 2022
This one is for all of you and your families ❤️#Kushi https://t.co/VmcSgAJ0t8 pic.twitter.com/LFbkPU3IHH
सामंथा और विजय की फिल्म का पोस्टर देख उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए हैं। यूजर्स उनकी पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "सैमी और आप एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं"। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, "वाह इंतजार नहीं कर सकता"।
गौरतलब है कि 'कुशी' का नाम पहले 'वीडी 11' रखा गया था। फिल्म की शूटिंग फिलहाल कश्मीर में चल रही है। कश्मीर के बाद, सामंथा और विजय फिल्म के आगामी शेड्यूल के लिए हैदराबाद, विजाग और एलेप्पी जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु, अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित फिल्म 'महानती' में एक साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने सावित्री की भूमिका निभाई थी और उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।