भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री फिल्मों से ज्यादा अपने अतरंगी गानों के कारण चर्चा में रहती है। दर्शक भी इन्हें देखना व सुनना पसंद करते हैं और खूब आनंद उठाते हैं। तभी तो भोजपुरी का कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। इंडस्ट्री में इन दिनों अंकुश राजा और शिल्पी राज के सुर एक से बढ़कर एक गानें दे रहे हैं। अब इनका एक नया गाना 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी' सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसकी सफलता को देखते हुए गाने का पार्ट टू रिलीज किया गया है।
2 of 5
कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2
- फोटो : Social media
'कुंवारे में गंगा नहईले बानी' गाने का दर्शक और सोशल मीडिया यूजर खूब लुत्फ उठा रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि गाने को यूट्यूब पर अब तक 24 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। सॉन्ग की सफलता को देखते हुए निर्देशक ने दर्शकों के लिए इसे दोबारा बनाया है। और पार्ट टू के टायटल से रिलीज किया है।
3 of 5
अंकुश-राजा
- फोटो : Social media
इस बार भी 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी-2' अंकुश राजा और शिल्पी की आवाज में रिलीज किया गया है। मेकर्स की ओर से गाने को अभी ऑडियो वर्जन में ही जारी किया गया है। जल्द ही इसका वीडियो फॉर्मेट भी आएगा। इस सॉन्ग को भी अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। 24 घंटे में 18 लाख से ज्यादा लोग इसे सुन चुके हैं।
4 of 5
सिंगर शिल्पी राज
- फोटो : Social media
बता दें कि 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी-2' गाने को बोस रामपुरी ने लिखा है। वहीं, सॉन्ग में म्यूजिक संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। सिंगर, राइटर और कंपोजर ने मिलकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। खास कर पूर्वांचल में इसकी खूब धूम है।
5 of 5
कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2
- फोटो : Social media
बता दें कि पिछले गाने में अंकुश राजा और महिमा सिंह के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसको बोस रामपुरी और मनीष रोहतासी ने लिखा था और संगीत आर्य शर्मा ने बनाया था। गाने का वीडियो अंकुश राजा और महिमा सिंह पर फिल्माया गया था। अब दर्शकों को पार्ट टू के वीडियो का इंतजार है।