15 जनवरी 2019 से पहले शाही स्नान के साथ प्रयागराज में कुम्भ का जयघोष शुरू हुआ, विश्वभर में अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए प्रसिद्द कुम्भ में शामिल होने के लिए देश-विदेश से सैलानी आते हैं और आस्था के इस माहौल में पुण्य-प्राप्ति के गोते लगाते हैं, लेकिन दुनिया में कई लोग ऐसे है जो इस कुम्भ में शामिल होना चाहते हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स भी इस शाही स्नान से दूर नहीं रहे हैं। बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स को जो कुंभ में स्नान कर चुके है ंऔर कुछ अगल महीने जाने वाले हैं...
कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की। शिल्पा को त्योहार और किसी खास अवसर पर अकसर मंदिरों में पूजा-पाठ करते देखा जाता रहा है। ऐसे में शिल्पा ने कुंभ के मेले में जाने से पीछे नहीं रहीं। इस दौरान शिल्पा ने गंगा स्नान किया और ज्योत भी जलाई। बता दें कि साल 2013 में शिल्पा शेट्टी ने कुंभ के मेले जाकर स्नान किया था।
बात करेंगे सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और हॉट तस्वीरों से अपने फैन्स को खुश को रखने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे भी कुंभ जाकर स्नान कर चुकी हैं। पूनम ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने गंगा स्नान की फोटो शेयर फैन्स के लिए शेयर की थी।
साल 2013 मे ही अभिनेत्री प्रीति जिंटा कुंभ मेले में जाकर गंगा स्नान किया था। उन्होंने मौनी अमावस्या के कारण मौन धारण कर रखा था। इसलिए उन्होंने मीडिया से भी कोई बात नहीं की थी हालांकि यज्ञशाला में पहुंचकर परिवार की सलामती के लिए आहुति जरूर डाली थी। इसके बाद वे मुनि जी व शिवमणि के साथ संगम में डुबकी लगाने पहुंचीं। शिविर से अरैल तट पहुंचने पर उन्होंने सफाई अभियान के दौरान श्रमदान भी किया था। संगम में डुबकी के बाद भी सफाई अभियान भी चला था।
यहां पर जलोटा और राखी सावंत के अलावा महाभारत सीरियल में पांडव की भूमिका निभाने वाले पांचों कलाकार भी आएंगे। इसी तरह भोजपुरी गायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी यहां पहुंचने वाले हैं। पायलट बाबा ने बताया कि शिविर में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ज्यादातर कलाकार चार फरवरी से यहां आना शुरू करेंगे।