इंडियन आइडल के सीजन 11 के रॉकस्टार सनी हिंदुस्तानी शो में आने वाले प्रत्येक मेहमान को अपनी आवाज के मोहपाश में इस कदर जकड़ लेते हैं कि हर एक मेहमान उन्हें उपहार स्वरूप कुछ न कुछ देकर ही जाता हैं। इस बार भी ठीक वैसा ही हुआ।
90 के दशक के चोटी के संगीतकार और गायक कुमार सानू ने हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं। इस बड़ी उपलब्धि को अपने जैसे लोगों के बीच मनाने की जगह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच से बेहतर भला और कौन सी हो सकती थी? कुमार सानू को इस शो में बतौर खास मेहमान आमंत्रित किया गया था, जहां प्रतिभागियों ने उनके बेहतरीन गानों पर प्रस्तुति देकर उनकी पुरानी यादें ताजा कर दीं।
3 of 5
इंडियन आइडल
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस शो के सबसे चहेते प्रतिभागियों में से एक सनी हिंदुस्तानी ने इस दौरान कुमार सानू के सबसे हिट गीतों में से एक 'जीता था जिसके लिए' पर प्रस्तुति दी। सनी की आवाज कुमार के जेहन में इस कदर घर कर गई कि उन्होंने अपनी खास टाइगर प्रिंट वाली जैकेट और एक चश्मा सनी को उपहार के रूप में दे दिया। हालांकि उनकी परफॉर्मेंस से पहले कुमार सानू ने कहा कि वह सनी हिंदुस्तानी को एक नया लुक देना चाहते हैं।
4 of 5
सन्नी हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जहां कुमार सानू ने सनी को यह खास उपहार दिया, वहीं इस युवा और बेशक हुनरमंद गायक ने इस महान गायक के सम्मान में यही जैकेट और चश्मा पहनकर परफॉर्म किया। कुमार सानू उनकी प्रस्तुति देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सनी हिंदुस्तानी को अपना पसंदीदा नाम 'टाइगर' भी दे दिया।
5 of 5
कुमार सानू
- फोटो : instagram
सनी की शानदार परफॉर्मेंस से मंत्रमुग्ध होकर कुमार सानू ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'आज मेरी जैकेट ने आपके लिए जादू कर दिया, और मैं चाहता हूं कि आप इन विशेष उपहारों को अपने साथ ले जाएं। जज हिमेश रेशमिया ने भी सनी हिंदुस्तानी की पेशगी में दो शब्द कहते हुए बोले, 'आज आपने पूरे दिल से परफॉर्म किया है, और हम यहां हर तरफ सनी का जादू देख सकते थे, जो हमारे कानों के लिए एक सुकून भरा एहसास था।'