मशहूर गायक कुमार सानू के गानों का भला कौन दीवाना नहीं होगा। 90 के दौर में उन्होंने हर शख्स के दिल में अपनी आवाज से एक जगह बना ली। आज भी उनके गाने अक्सर सुनाई दे जाते हैं। कुमार सानू की इसी विरासत को बढ़ाने का काम अब उनकी बेटी किया है।
2 of 5
Shannon K
- फोटो : Social Media
कुमार सानू की बेटी शैनन ने भी सिंगिंग की दुनिया में अपना नाम कमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शैनन ने अपने करियर की शुरुआत हॉलीवुड से की, जहां उनके गानों का काफी पसंद किया। उन्होंने लंदन से पढ़ाई की है। मात्र 4 साल की उम्र में शैनन ने अमेरिका में बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड्स के कार्यक्रम में परफॉर्म किया था।
3 of 5
Shannon K
- फोटो : Social Media
शैनन ने साल 2018 में अपना पहला अमेरिकन गाना ए लॉग टाइम गाया था। इसके अलावा उन्होंने Kyle Townsend के साथ मिलकर एक और गाना गिव मी योर हैंड गाया। ये गाना अकेडमी अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट हुआ था।
4 of 5
Shannon K
- फोटो : Social Media
शैनन ने हॉलीवुड में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी अच्छी शुरुआत की। 18 साल की शैनन ने हैप्पी हार्डी एंड हीर का फेमस गाना टिक टॉक गाया है। इसके अलावा वो अपने पिता कुमार सानू और सिंगर सोनू निगम के साथ भी गाना गा चुकी हैं।
5 of 5
Shannon K
- फोटो : Social Media
शैनन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने पिता कुमार सानू को ही अपना आदर्श मानती हैं। शैनन की बहन भी उनकी तरह नाम कमा रही हैं।
शाहरुख को मोटा कहने पर आर्यन ने कर दी थी एक लड़की की पिटाई, सिक्स पैक एब्स बनाकर दिया था जवाब