बॉलीवुड की चकाचौंध भरी जिंदगी हर कोई जीना चाहता है। हिंदी सिनेमाजगत में कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो पहली फिल्म से तो हिट हो गए लेकिन बाद में फिल्म इंडस्ट्री से वह अचानक गायब हो गए। इस लिस्ट में राजेन्द्र कुमार के बेटे से लेकर फिरोज खान के बेटे का नाम शामिल है। अपने समय में इन एक्टर्स ने कामयाबी की ऐसी दास्तां लिखी थी कि हर कोई वहां तक पहुंचना चाहता है। हालांकि उनके बेटे इस स्टारडम को नहीं पा सके। इन्हीं एक्टर्स में से कुमार गौरव का नाम शामिल है। कुमार गौरव का 11 जुलाई को जन्मदिन है। जानें उन 7 एक्टर्स के बारे में जिनके पिता तो हिट रहे लेकिन बेटे फ्लॉप।
2 of 8
Rajendra Kumar and Kumar Gaurav
- फोटो : file photo
कुमार गौरव मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार (Rajendra Kumar) के बेटे हैं। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनकी पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ भी हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। कुमार गौरव आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।
3 of 8
Firoz Khan and Fardeen Khan
- फोटो : file photo
एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के कई अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद उन्होंने जंगल, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके, खुशी, देव, प्यारे मोहन, लाइफ पार्टनर सहित कई फिल्मों में काम किया है। फरदीन की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहना ही ठीक समझा।
4 of 8
Harry and Harman
- फोटो : file photo
एक्टर हरमन बावेजा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त माना जा रहा था कि आने वाले समय में वो सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हरमन जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे हरमन ने साल 2008 में फिल्म लव स्टोरी 2050 से डेब्यू किया था। साल 2009 में हैरी बावेजा ने अपने बेटे के लिए रोमांटिक फिल्म 'व्हॉट्स योर राशि' बनाई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुईं। हरमन ने अपने करियर में केवल 5 ही फिल्में कीं और सभी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब वह बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
5 of 8
Sanjay Khan and Zayed Khan
- फोटो : file photo
एक ओर जहां खान तिकड़ी सुपरहिट है तो वहीं कई खान ऐसे हैं जो सुपरफ्लॉप रहे हैं। इन्हीं में एक हैं जायद खान। एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने 2003 में आई फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने वादा, दस, शादी नं. वन, कैश, स्पीड और तेज सहित अन्य फिल्मों में काम किया है जो कि सुपरफ्लॉप रही हैं।