रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। मुकेश अंबानी अपने दो बच्चों आकाश और ईशा अंबानी की शादी कर चुके हैं। दोनों ही शादियां बेहद ही आलीशान और शानदार ढंग से हुई थी। ईशा अंबानी की शादी में तो पूरा बॉलीवुड ही अंबानी महल में इकट्ठा हो गया था। इस मौके पर एक से बढ़कर एक सुपरस्टारों ने ना सिर्फ मेहमानों का स्वागत किया था बल्कि उनके लिए खाना भी परोसा था।
2 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के मालिक आनंद पीरामल से हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा देश दुनिया के कई मशहूर शख्सियतों ने इस शादी में शिरकत की थी। एक तरफ जहां शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारे डांस करते नजर आए थे तो वहीं अमिताभ बच्चन और दूसरे सितारे भी इस पार्टी में जबरदस्त इंजॉय करते नजर आए थे।
हालांकि इस शादी में एक बात जो आम लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली लगी थी वो ये कि बिग बी, ऐश्वर्या, आमिर जैसे दिग्गज सितारे इस शादी में खाना परोसते नजर आए थे। लोगों के लिए ये हैरान कर देने वाली बात थी कि इतनी सारी सुविधा होने के बावजूद इन दिग्गज सितारों ने शादी में मेहमानों को खाना क्यों परोसा था?
फैंस ने ट्विटर पर इसे लेकर सवाल भी किया था। इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने बताया कि, 'खाना परोसना गुजराती शादी के रस्मों का ही एक हिस्सा है। जूनियर बच्चन ने बताया कि इसे 'सज्जन घोट' कहा जाता है। इसमें लड़की वाले लड़के वालों को अपने हाथों से खाना परोसते हैं। गौरतलब है कि सितारों के इस तरह से खाना परोसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं'।
बता दें कि ईशा अंबानी की शादी शाही निवास एंटीलिया में हुई थी। इस खास मौके पर अंबानी निवास को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी का फंक्शन कई दिनों तक चला था जिसमें सितारों ने जमकर मस्ती की थी और उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।