एक समय वो आ गया था कि शाहरुख खान ने जिंदा रहने के लिए अपना कैमरा तक बेच दिया था, जानिए शाहरुख खान को ऐसा क्यों करना पड़ा था...
पढ़ें:- हेमा मालिनी ने ही शाहरुख को दिया था पहला ब्रेक, पर इस वजह से करती थीं नफरत
2 of 9
shahrukh khan and priyanka chopra
यह उन दिनों की बात है जब शाहरुख खान दिल्ली में थिएटर कर रहे थे। गौरी खान के साथ उनका प्रेम परवान पर था। गौरी के पिता यह बात जानते थे कि गौरी किसी के साथ अफेयर में हैं। बात आगे न बढ़े इसलिए उन्होंने गौरी खान को चुपचाप मुंबई अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया।
पढ़ें:- पति शाहरुख खान के बर्थडे बैश की प्लानिंग लीक, यहां धमाल मचाने पहुंची गौरी
शाहरुख खान को जब यह बात पता चली तो वह गौरी के पीछे-पीछे मुंबई आ गए। शाहरुख की मां ने शाहरूख के हाथ में 10 हजार रुपए रखकर कहा कि जाओ मेरी बहू लेकर आओ। शाहरुख अपने एक दोस्त के साथ मुंबई पहुंचे। वह दोनों मुंबई में रह रहे एक कॉमन फ्रेंड रमन मुखर्जी के घर रुके।
शाहरुख सुबह से शाम तक गौरी को यहां-वहां ढूढ़ते। उन्हें कोई भी आइडिया नहीं था कि गौरी के उस रिश्तेदार का घर मुंबई के किस इलाके में है। शाहरुख को यह बात पता थी कि गौरी खान को समुद्र का किनारा बहुत पसंद है। इसलिए वह दिन भर में दो-तीन बार समुद्र के किनारे जरूर पहुंचते। उन्हें विश्वास था कि गौरी एक दिन उन्हें इसी समंदर के पास मिलेंगी।
5 of 9
shahrukh khan
- फोटो : BBC
वह समंदर किनारे घूम रहे लोगों को गौरी खान की तस्वीरे दिखाते फिर रहे थे। ऐसा वह मुंबई के हर बीच पर करते। अब तक शाहरुख दिल्ली से लाया हुआ ज्यादातर पैसा खाने और टैक्सी-बस के किराए में खर्च कर चुके थे। समस्या तब हुई जब तीसरे दिन रमन मुखर्जी के घर रहने के लिए उनके माता-पिता आ गए।