भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और 'चक दे इंडिया' गर्ल सागरिका घाटगे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जहीर और सागरिका की शादी नवंबर में होनी है जिसमें तारीख का खुलासा अभी किसी ने नहीं किया। हालंकि 27 नवंबर को रिसेप्शन होने की खबर खुद जहीर ने साझा की है।
इसी साल 24 अप्रैल को इस जोड़े की सगाई हुई थी। दीपावली के बाद होने वाले इस समारोह की तैयारियां काफी जोरों से जारी है, इसके ठीक पहले सागरिका ने अपने होने वाले पति जहीर खान के साथ रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अपने इस रिश्ते के बारे में बात करते हुए सागरिका कहती हैं कि, 'चक दे इंडिया' का मेरा किरदार और ये रिश्ता लगभग एक सा है। मुझे दोनों से ही गर्व होता है।
आगे बात करते हुए सागरिका ने कहा कि 'चक दे इंडिया' में मैं एक क्रिकेटर को डेट कर रही थी, लेकिन उससे शादी नहीं कि वो रील लाइफ थी, लेकिन रियल लाइफ में मैंने क्रिकेटर को डेट किया तो शादी भी उसी से करने जा रही हूं।
अपना अनुभव शेयर करते हुए जहीर ने बताया कि उन्हें अपने घर वालों को शादी के लिए मानाने में खासा मशक्क्त करना पड़ा था। उनके मुताबिक, 'जब मैंने अपने घर वालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्होंने सबसे पहले चक दे इंडिया की सीडी मंगवाई और सबने एकसाथ बैठकर पूरी फिल्म देखी, जिसके बाद ही उन्होंने इस रिश्ते को हां किया।