मधुर भंडारकर की विवादों से घिरी फिल्म इंदु सरकार जल्द रिलीज होने वाली है। इसमें लीड रोल निभाने वाली कीर्ति कुल्हारी का मानना है कि देर से ही सही, लेकिन अब उनका समय आ गया है। फिल्म में उनके किरदार द्वारा हकलाने के बारे में उन्होंने कहा कि, "फिल्म में हकलाना एक जरूरी हिस्सा है, क्योंकि उस समय लोगों की आवाज दबाई गई थी इसलिए इसे सिंबोलिक तौर पर किया गया है।"
हकलाने वाली ये हीरोइन कर देगी सबकी बोलती बंद..
कीर्ति फिल्म इंडस्ट्री में नई नहीं हैं, शैतान और पिंक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। फिल्म पिंक में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीतने वाली कीर्ति ने हाल ही में कहा है, ‘इंदु सरकार मेरे लिए जरूरी बदलाव लाने वाली फिल्म है।'काली आंखों वाली कीर्ति का जन्म 30 मई 1985 में मुंबई में हुआ था। मैनेजमेंट स्टडीज में ग्रेजुएट यह अदाकारा मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्ज किया है।
बचपन से ही एयर होस्टेस बनने की इच्छा रखने वाली कीर्ति ने फिल्मों में कदम रखने के बारे में कभी नहीं सोचा था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने कुछ एड फिल्मस् की और तब उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की तरफ बढ़ी। पिंक में सशक्त अभिनय से ही कीर्ति को फिल्म इंडस्ट्री में जगह मिली। अब वो इंदु सरकार में मेन लीड में दिखाई देंगी। इंदु सरकार एक हाई क्लास ड्रामा फिल्म है। कीर्ति ने अपना रोल अडरप्ले किया है जो लोगों में विश्वास बनाने के लिए जरूरी था।
मिडल क्लास फैमिली से संबंध रखने वाली कीर्ति ने कभी बिकनी न पहनने और किसिंग सीन न करने की कसम खाई है। खिचड़ृी-द मूवी से फिल्मों में शुरुआत की थी। कीर्ति ने 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी। फिल्म पिंक की स्क्रीनिंग के दौरान मधुर भंडारकर ने कीर्ति से मुलाकात की और इंदू सरकार के प्लॉट पर बातचीत कर बाद में इस पर काम शुरु किया। फिल्म में कीर्ति काफी मजबूत लीड रोल निभा रहीं हैं।