टेलीविजन सीरियल्स में काम करने वाले वाले छोटे-छोटे बच्चे अपनी एक्टिंग से पर्दे पर छा जाते हैं। ऐसे कई नन्हें स्टार्स हैं जो आज भी आपके जहन में होंगे। चाहे वो बालिका वधु वाली नन्ही आनंदी हो या शाका लाका बूम बूम वाला संजू। बचपन से इंडस्ट्री में पैर जमाने वाले ये स्टार्स अब बड़े हो चुके हैं और सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। चलिए आज बात करते हैं इन्हीं स्टार्स के बारे में...
2 of 5
Jannat Zubair Rahmani
- फोटो : social media
कलर्स टीवी के फेमस शो फुलवा से बाल कलाकार के रूप में कदम रखने वाली जन्नत जुबैर रहमानी को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। अब जन्नत बड़ी हो चुकी हैं और 'तू आशिकी' में नजर आ रही हैं।
3 of 5
Sparsh Khanchandani
- फोटो : social media
टीवी शो उतरन में छोटी इच्छा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस स्पर्श कंचनदानी ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। अब स्पर्श 18 सा की हो चुकी है। उतरन के अलावा वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। खबर है कि अब वो जल्द आने वाले शो विक्रम बेताल में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
4 of 5
Kinshuk Vaidya
- फोटो : social media
साल 2000 में शाका लाका बूम बूम शो बच्चों को फेवरेट बन गया था। इस शो में दिखाया गया था कि संजू नाम के बच्चे के पास एक ऐसी पेंसिल होती है जिससे कुछ भी ड्रा करो तो वो असलियत में बन जाता। बच्चों ने इसके किरदार संजू को खूब पसंद किया था। ये रोल किंशुक वैद्य ने निभाया था। लंबे गैप के बाद 2016 में किंशुक ने फिर से टीवी पर वापसी की और अब वो कर्ण संगिनी में अर्जुन का किरदार निभा रहे हैं।
5 of 5
Avika Gor
- फोटो : social media
मशहूर टीवी शो बालिका वधु की छोटी आनंदी किसे याद नहीं होगी। उस छोटी से बच्ची ने टीवी पर तहलका मचा दिया था। अपनी नटखट अदाओं से वो सबकी चहेती बन गई थी। इस किरदार को निभाने वाली अविका गौर अब 21 साल की हो चुकी हैं। वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अविका अब साउथ सिनेमा की ओर बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है।