अभिनेता विद्युत जामवाल को बॉलीवुड का एक्शन हीरो कहा जाता है। वह लगभग हर फिल्म में एक्शन अवतार में ही नजर आते हैं। अब 8 जुलाई को उनकी फिल्म खुदा हाफिज 2 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आपको एक्शन और इमोशन्स दोनों देखने को मिलेंगे। बता दें कि ये फिल्म खुदा हाफिज का दूसरा पार्ट है। 'खुदा हाफिज 2' फारुख कबीर के निर्देशन में बनी है। इसका पहला पार्ट भी फारुख कबीर ने ही निर्देशित किया है। खुदा हाफिज में विद्युत जामवाल के अलावा शिवालिका ओबरॉय भी हैं।
Khuda Haafiz Chapter 2 BO Prediction: एक्शन से भरपूर है विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज 2', बॉक्स ऑफिस पर कैसा होगा हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन