भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म 'बलम जी लव यू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यकीनन ये कहा जा सकता है कि 'बलम जी लव यू' इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के गाने भी खूब सुने जा रहे हैं।
इस फिल्म का एक नया गाना 'धोखा देती है' इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ हैं अक्षरा सिंह। 14 अक्टूबर को अपलोड किए इस गाने को अब तक 15,978,288 लोग देख चुके हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई है। गाने को खुद खेसारी ने गाया है और उनका साथ दिया है खुशबू जैन ने। गाने के बोल हैं 'लड़की भी न प्यार को सीरियस लेती है...100 में से 90 को धोखा देती है।'
इससे पहले फिल्म का एक गाना 'बीपी बढ़ल बा' भी काफी हिट हुआ था। रिलीज होते ही ये गाना भोजपुरी दर्शकों की पहली पसंद बन गया था। लेकिन इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी नजर आई थीं। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।
'बलम जी लव यू' फिल्म में मसाला, कॉमिडी, ड्रामा, सॉन्ग सबकुछ एंटरटेन्मेंट के लिहाज से भरपूर है। खेसारीलाल की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को सुनकर आप हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे। इसका सबूत इन दिनों भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रेमांशु सिंह और प्रोड्यूसर हैं सीमा देवी रूंगटा और को-प्रोड्यूसर हैं आनंद कुमार रूंगटा। इसके अलावा फिल्म में भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव हैं तो फिल्म का हिट होना तो बनता ही है।
यहां देखें गाना