फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh on Greece Tour give hot pose shares photos with Jackky Bhagnani

रकुल प्रीत सिंह: ग्रीस की सैर पर निकलीं अभिनेत्री, समुद्र किनारे दिए हॉट पोज; पति संग शेयर की तस्वीरें

Wed, 23 Sep 2026 04:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 23 Sep 2026 04:31 PM IST
सार

Rakul Preet Singh Photos: रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके पति भी हैं।
 

विज्ञापन
Rakul Preet Singh on Greece Tour give hot pose shares photos with Jackky Bhagnani
पति के साथ रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ग्रीस की सैर पर निकली हैं। उनके साथ उनके पति और अभिनेता जैकी भगनानी भी हैं। अभिनेत्री ने यहां से अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


रकुल प्रीत की पोस्ट में क्या है?
रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ग्रीस टूर की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह घूमते और इंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने पति जैकी भगनानी के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। यही नहीं अभिनेत्री ने समुंद्र किनारे बोल्ड पोज भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rakul Preet Singh on Greece Tour give hot pose shares photos with Jackky Bhagnani
पति के साथ रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
यूजर्स पसंद कर रहे तस्वीरें
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा 'खुशियों से भरा कैमरा रोल।' रकुल प्रीत की तस्वीरों पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'आपको खुश देखकर अच्छा लगता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'वाह, क्या बात है। आपका फोटोग्राफर अच्छा है।' इसके अलावा कई यूजर्स ने उन्हें खूबसूरत बताया है।

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह का करियर
रकुल प्रीत सिंह ने साउथ की फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
उनकी पहली फिल्म कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई 'गिल्ली' (2009) थी।

Rakul Preet Singh on Greece Tour give hot pose shares photos with Jackky Bhagnani
पति के साथ रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
रकुल प्रीत सिंह का वर्कफ्रंट
उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से  बॉलीवुड में कदम रखा था।
आखिरी बार वह 'पति पत्नी और वो दो' में नजर आईं थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी।
इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी थे।
वह जल्द ही फिल्म 'रामायण' का हिस्सा होंगी।
वह तमिल फिल्म 'इंडियन 3' का भी हिस्सा होंगी।

कब हुई रकुल प्रीत सिंह की शादी?
रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी से 21 फरवरी 2024 को शादी की थी। यह शादी गोवा के एक होटल में निजी समारोह में हुई थी। इसमें परिवार के लोग और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों के रिश्ते की शुरुआत कोरोना लॉकडाउन में शुरू हुई थी। दोनों एक ही अपार्टमेंट में रहते थे।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed