साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGFका बॉक्स ऑफस पर कहर जारी है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन भी फिल्म कोे पॉजिटिव रिव्यू का फायदा मिला और जबरदस्त कलेक्शन किया। अब बात करते हैं फिल्म के अब तक के कलेक्शन की तो 3 दिनों में इस फिल्म ने सभी वर्जन को मिलाकर 50 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।
साउथ के सुपरस्टार यश की KGF में दिखा जबरदस्त ग्रोथ, बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन हुआ इतना कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#KGF has crossed $300K at the #USA Box Office..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) December 24, 2018
Fastest Kannada Movie to do so..
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिलने वाला है। बता दें केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में लीड रोल में एक्टर यश के साथ श्रीनिधि, अनंतनाग, तमन्ना भाटिया भी हैं।