हिंदी सिनेमा की जानी मानी गायिकाओं में से एक रहीं अनुराधा पौडवाल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। केरल की 45 वर्षीय महिला ने गायिका की बेटी होने का दावा किया है। 1974 में जन्मी, करमाला मोडेक्स का दावा है कि अनुराधा ने जन्म देने के बाद उसे किसी और को सौंप दिया था।
केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने जिला परिवार अदालत में मामला दायर किया है। जिसमें 50 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। इसमें दावा किया गया है कि वह लोकप्रिय पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी है। महिला का दावा है कि जब वह चार दिन की थी तब उनुराधा ने उसे किसी और को (पालक माता-पिता) दे दिया था।
3 of 5
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : amar ujala
महिला ने यह भी दावा किया है कि अनुराधा उस समय मेरी परवरिश नहीं करना चाहती थी। महिला ने Indian Express को बताया कि करीब चार पांच साल पहले मेरे पिता ने मुझे बताया कि मेरी बायोलॉजिक मां अनुराधा पौडवाल हैं। पोन्नाचन (महिला के पिता), उस समय महाराष्ट्र में सेना में तैनात थे और उनकी गायिका के साथ दोस्ती थी।
महिला ने बताया कि जब मेरे पिता ने मुझे यह बताया मैंने अनुराधा पौडवाल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद हमने इसे कानूनी रूप से आगे बढ़ाने का फैसला किया। वह मेरी मां हैं और मैं उन्हें वापस चाहती हूं। करमाला के वकील अनिल प्रसाद के मुताबिक, तिरुवंतपुरम के फैमिली कोर्ट ने अनुराधा और उनके बच्चों को 27 जनवरी की सुनवाई के दौरान मौजूद रहने के लिए कहा है।
पद्म श्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पौडवाल ने संगीतकार अरुण पौडवाल से शादी की थी। बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब अनुराधा पौडवाल की आवाज का हर कोई दीवाना था। अनुराधा को गुलशन कुमार की खोज माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म कालीचरन से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।