ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'कांतारा' मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रही है। दरअसल, फिल्म पर केरल के लोकप्रिय बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज द्वारा साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं भारतीय संगीत कंपनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बैंड ने बताया कि 'कांतारा' का गाना 'वराह रूपम' उनके गीत 'नवरसम' की एक प्रति है।
Kantara: मुश्किल में फंसी फिल्म कांतारा, केरल के बैंड ने लगाया गाना चोरी का आरोप, दे डाली लीगल एक्शन की धमकी
थैक्कूड़ाम ब्रिज ने लिखा, "हम चाहते हैं कि हमारे श्रोताओं को पता चले कि थैक्कूड़ाम ब्रिज किसी भी तरह से "कांतारा" से संबद्ध नहीं है। हमारे आईपी नवररम और वराह रूपम के ऑडियो के बीच कई समानताएं हैं। यानी कांतारा के निर्माताओं ने कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है। हमारे दृष्टिकोण से "प्रेरित" और "साहित्यिक चोरी" में अंतर होता है। कांतारा का गाना हमारे गीत से प्रेरित नहीं बल्कि उसकी कॉपी है। इसलिए हम इसके लिए जिम्मेदार रचनात्मक टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।"
फिल्म 'कांतारा' देख भावुक हुए अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा- आंखें नम हुईं और रोंगटे खड़े हो गए
थैक्कूड़ाम ब्रिज ने आगे लिखा, "कंटेंट का इस्तेमाल करने के लिए न ही हमसे कोई राइट्स नहीं खरीदे गए हैं और न ही परमिशन ली गई है और फिल्म की क्रिएटिव टीम द्वारा इस गाने को मूल गाने के रूप में प्रचारित किया है। हम अपने श्रोताओं से समर्थन का अनुरोध करते हैं। साथ ही हम अपने साथी कलाकारों से संगीत को सुरक्षित रखने के लिए अपनी आवाज उठाने का आग्रह करते हैं।"
View this post on Instagram
A post shared by Thaikkudam Bridge (@thaikkudambridge)
आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- आपने हमारे लिए कितना कुछ किया है
बता दें कि फिल्म निर्माता-अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने भारत में 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 188 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म यश-स्टारर 'केजीएफ' को पछाड़कर दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई।
दिवाली लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आई सोनू भिड़े, यूजर्स बोले- क्या से क्या हो गई देखते-देखते