अगर आपको थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो जल्द ही आपके लिए एक फिल्म रिलीज होने वाली है। रहस्य से भरी फिल्म 'वोदका डायरीज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में हर वो मसाला मौजूद है जो किसी सस्पेंस थ्रिलर की जान होती है।
पढ़ें: 'पद्मावती' देखने को तैयार बैठे दर्शकों के लिए फिर आई बुरी खबर, 25 को रिलीज होगी फिल्म लेकिन...
अपनी बेहतरीन एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले ऐक्टर केके मेनन और ऐक्ट्रेस राइमा सेन स्टारर फिल्म 'वोदका डायरीज' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।
ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि ये एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसे सॉल्व करने का जिम्मा एसीपी अश्विनी दीक्षित उठाते हैं। बता दें कि एसीपी अश्विनी दीक्षित का किरदार केके मेनन निभा रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन विशालराज फिल्म्स ने किया है।
इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए के के मेनन अपनी बीवी भी खो देते हैं और अजीबो गरीब घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। कहानी के मुताबिक फिल्म में एक ही रात में 4 मर्डर होते हैं और सभी मर्डर के पीछे किसी एक शख्स का हाथ है, लेकिन ये शख्स कौन है ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
बता दें कि, फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। जिसका निर्देशन कुशल श्रीवास्तव कर रहे हैं। वो इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू भी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मनाली और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हुई है।