बीते कुछ दिनों से सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' काफी चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग के आखिरी मौके पर इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। सलमान खान की फिल्म में प्रियंका के न काम करने से हर कोई हैरान रह गया। उनके मना करने के बाद 'भारत' के लिए नई हीरोइन की तालश शुरू हो गई थी।
प्रियंका चोपड़ा के बाद 'भारत' के लिए एक्ट्रेस कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीज के नाम की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। अब फिल्म के निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर ने 'भारत' के लिए कटरीना कैफ के नाम पर आधिकारिक घोषणा कर दी है।
जी हां 'टाइगर जिंदा है' के बाद कटरीना कैफ एक बार फिर से सलमान के साथ परदे पर रोमांस करती नजर आएंगी। अली ने कटरीना के नाम की घोषणा करते हुए कहा- 'मैं एक बार फिर से सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हुं।' पता हो कि अली अब्बास, सलमान और कटरीना का तिगड़ी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आ चुकी है।
पता हो कि आज भले ही दर्शक सलमान-कटरीना की जोड़ी को पसंद करते हों, लेकिन यह जोड़ी 'युवराज' और 'एक था टाइगर' जैसी फ्लॉप फिल्में भी दे चुकी है। अब देखना होगा कि 'टाइगर जिंदा है' से हटकर इस जोड़ी दर्शक कितना पसंद करते हैं। वहीं बात करें कटरीना कैफ की अन्य फिल्मों की वह अब 'भारत' के अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' और आमिर की अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में नजर आने वाली हैं।