फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैप्टन की बायोपिक में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कौन सी हीरोइन करेगी रोमांस, सामने आया नाम

Tue, 08 May 2018 01:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif will seen in Captain Vikram Batra biopic with Siddharth Malhotra
बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का दौर चल गया है। एमएस धोनी और संजय दत्त ही बायोपिक के बीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर बना रहे हैं। फिल्म की घोषणा तो पहले ही कर दी गई थी लेकिन हीरोइन को लेकर सस्पेंस बरकार था, लेकिन अब इस पर से परदा उठ गया है।
Katrina Kaif will seen in Captain Vikram Batra biopic with Siddharth Malhotra
खबरों की मानें तो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक में सिद्धार्थ मल्होत्रा की हीरोइन कटरीना कैफ हो सकती हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार करण जौहर द्वारा निर्देशित कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना दूसरी बार किसी फिल्म में एक साथ काम करेंगे। 
Katrina Kaif will seen in Captain Vikram Batra biopic with Siddharth Malhotra
इस फिल्म से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ साल 2016 में आई फिल्म 'बार बार देखो' में एक साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था लेकिन दर्शकों ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif will seen in Captain Vikram Batra biopic with Siddharth Malhotra
आपको बता दें कि कारगिल युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को शहीद हुए थे। कारगिल के पांच सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट जीतने में कैप्टन विक्रम बत्रा ने अहम रोल निभाया था। उन्हें शहीद होने के बाद परमवीर चक्र दिया गया। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed