{"_id":"659323e551baf3a54b0989eb","slug":"katrina-kaif-sunny-deol-kangana-ranaut-these-celebs-celebrate-new-year-in-india-see-here-photos-2024-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2024: इन सितारों ने भारत में ही किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें साझा कर फैंस को दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Year 2024: इन सितारों ने भारत में ही किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें साझा कर फैंस को दीं शुभकामनाएं
पूरे देश में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। बी-टाउन के कई सितारे न्यू ईयर मनाने के लिए देश से बाहर घूमने गए हैं। वहीं, कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने देश में ही रहकर नए साल का जश्न मनाया है। कई सितारे परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए नए साल पर वेकेशन पर गए हैं। बी-टाउन की कई हस्तियों ने भारत में ही नए साल की छुट्टियां मनाई हैं, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में....
Trending Videos
2 of 6
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने घर से दूर साथ में नए साल का जश्न मनाया है। कटरीना-विक्की नए साल का स्वागत करने के लिए राजस्थान पहुंचे हैं। राजस्थान की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दोनों ने साथ में समय बिताया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कटरीना और विक्की इस दौरान बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, '2024 में सभी के लिए मानसिक शांति, स्वास्थ्य, खुशी और प्यार की कामना करती हूं।'
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने भारत में ही नए साल का स्वागत किया है। उन्होंने पार्टी करके नहीं बल्कि भगवान के दर्शन करके अपने नए साल की शुरुआत की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मंदिर में भगवान के दर्शन करते हुए नजर आईं। कंगना ने फोटो साझा कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी भारत में ही धूमधाम के साथ नए साल का जश्न मनाया। कपल की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में रणबीर को आलिया के गालों पर किस करते हुए देखा जा सकता है। फैंस को कपल की ये फोटो बेहद प्यारी लग रही है। इसके अलावा आलिया ने बेटी राहा के साथ भी तस्वीर साझा की है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने साथ में नए साल का स्वागत किया है। आथिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अथिया और केएल राहुल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। कपल की ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।