Animal: 'एनिमल' की छप्परफाड़ कमाई से मेकर्स खुश, इस दिन होगा भव्य पार्टी का आयोजन
एक दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 546 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड अब तक अपने नाम कर लिए हैं। रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म न केवल इस साल की बल्कि यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। तीन घंटे 23 मिनट लंबी होने और सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) से केवल वयस्कों के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बावजूद यह फिल्म अब भी दमदार कलेक्शन कर रही है।
ठीक एक महीने पहले एक दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 546 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म को मिली अपार सफलता से खुश मेकर्स ने अब इसका जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनिमल की टीम शनिवार (छह जनवरी) को मुंबई में एक पार्टी आयोजित करेगी। जानकारी के मुताबिक यह भव्य पार्टी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है।
GOAT: दलपति विजय की फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी, डबल रोल में दर्शकों का उत्साह बढ़ाते दिखे अभिनेता
फिल्म के कलाकारों और टीम एनिमल के साथ इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों के इस उत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म के बारे में बात करें तो यह एक पिता-पुत्र की कहानी है, जिसमें एक्शन से लेकर इमोशन तक दिखाया गया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, सिने1 स्टूडियोज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। शाहरुख खान की जवान के बाद यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म है।
Shreyas Talpade: श्रेयस को मिली शूटिंग शुरू करने की इजाजत, 'वेलकम टू द जंगल' से पहले इस फिल्म का श्रीगणेश