भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। लगातार बढ़ते मामले चिंता की बात है। लेकिन इस बीच सरकार ने आर्थिक गतिविधियों के लिए बाजार खोलने का निर्णय कर लिया है। डर की वजह से लोग अभी भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे। इस वैश्विक महामारी में सबसे ज्यादा त्रस्त दिहाड़ी मजदूर हैं। इन्हीं की मजबूरी को देखते हुए एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इनकी मदद को आगे आई हैं।
गरीबों की मदद करेंगी कटरीना और सोशल मीडिया पर फैली नफरत पर नाराज अनुपम खेर, पांच खबरें
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने बहुत से लोगों को आर्थिक रूप से काफी कमजोर कर दिया है। इनमें फिल्मी और टीवी कलाकार भी शामिल हैं। आर्थिक तंगी की वजह से छोटे पर्दे के कलाकार आशीष रॉय न तो अपना ठीक से इलाज करवा पा रहे हैं और न ही वह अस्पताल का बिल भर पा रहे हैं, जिसके चलते वह अब अस्पताल से अपने घर वापस आ गए हैं।
पैसों की तंगी के चलते अस्पताल से घर लौटा ये अभिनेता, सलमान खान से भी लगा चुके हैं मदद की गुहार
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान अक्सर विवादों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वो अपने तस्वीरें और वीडियोज फैंस से साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा किया, जिसपर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। हालांकि बाद में माहिरा ने इन्हें अपने अंदाज में जबरदस्त जवाब दिया।
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने साझा की चाय के कप की तस्वीर, ट्रोलर ने बोला- 'शर्म करो', अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब
अभिनेता अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में अपने जल्द 20 साल पूरे करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से की थी। ये फिल्म 30 जून को रिलीज हुई है और इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर खान थीं। दो दशक के फिल्मी करियर में अभिषेक ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी कई फिल्में पर्दे पर फ्लॉप साबित हुईं तो कुछ किरदारों में अभिषेक ने लोगों का दिल जीत लिया।
अमिताभ का बेटा होने की वजह से अभिषेक बच्चन की होती थी आलोचना, अब बॉलीवुड में पूरे करने जा रहे हैं 20 साल
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर वो अक्सर अपनी राय रखते हैं। बीते दिनों जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग जिले में पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या के बाद अनुपम खेर का गुस्सा फूटा था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही नफरत को लेकर सवाल उठाए हैं।
सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत पर अनुपम खेर ने जताई नाराजगी, कहा- अगर कोई मेरे परिवार को गाली...