भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। लगातार बढ़ते मामले चिंता की बात हैं। लेकिन इस बीच सरकार ने आर्थिक गतिविधियों के लिए बाजार खोलने का निर्णय कर लिया है। डर की वजह से लोग अभी भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे। इस वैश्विक महामारी में सबसे ज्यादा त्रस्त दिहाड़ी मजदूर हैं। इन्हीं की मजबूरी को देखते हुए एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इनकी मदद के लिए आगे आई हैं।
दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं कटरीना कैफ, किया ये बड़ा एलान
कटरीना कैफ ने एक बार फिर से लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे महाराष्ट्र के भंडारा जिले के दिहाड़ी मजदूरों की मदद को हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपने ब्रांड 'के- ब्यूटी' के जरिए दिहाड़ी मजदूरों की मदद का एलान किया है।
इंस्टाग्राम के जरिए कटरीना ने मंगलवार को एलान किया कि वो महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के जरुरतमंद परिवारों की सहायता करेंगी। कटरीना ने लिखा है, 'के- ब्यूटी और देहात फाउंडेशन #KareWithKayBeauty के लिए फिर से साझेदारी करने जा रहे हैं। हमने साथ में महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों के परिवारों को अपना सहयोग दिया है। इसमें भोजन और सेनेटरी से जुड़ी सामग्रियां शामिल हैं।'
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कटरीना कैफ इससे पहले पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सहायता राशि दे चुकी हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा था, 'मैं पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र को दान करने का संकल्प लेती हूं।'
बात करें कटरीना कैफ की फिल्मों की तो वह आखिरी बार अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आई थीं। फिल्म भारत में सलमान, कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी थे।
Video: विद्युत जामवाल ने पानी पर लगाई दौड़, बिना रुके कर दिया ये चौंका देने वाला स्टंट