शाहिद कपूर अपनी पत्नी और आने वाले बच्चे के साथ आजकल काफी खुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मना कर लौटे शाहिद-मीरा और मीरा के बेबी बंप को पहली बार साथ देखा गया।
बेबी बंप के साथ दिखीं मीरा राजपूत
ये खबर पहले ही सामने आ गई थी कि मीरा राजपूत प्रेगनेंट हैं। उस पर से फिल्म उड़ता पंजाब के ट्रेलर लॉन्च के दौरान शाहिद ने भी इसका खुलासा कर दिया थआ कि वे पापा बनने वाले हैं। लेकिन पब्लिक में बेबी बंप और अपने पति के साथ मीरा पहली बार दिखी हैं।
बेबी बंप के साथ दिखीं मीरा राजपूत
हाथों में हाथ डाले मीरा-शाहिद को एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों बहुत ही क्यूट लग रहे थे। जहां शाहिद बकाएदा कैमरे को पोज दे रहे थे वहगीं मीरा को देख कर लग रहा था कि वे आंखे चुरा रही हैं।
बेबी बंप के साथ दिखीं मीरा राजपूत
22 वर्षीय मीरा और 34 साल के शाहिद की पिछले साल 7 जुलाई को ही शादी हुई थी और अब वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
बेबी बंप के साथ दिखीं मीरा राजपूत
शाहिद तो मौका पाते ही अपनी पत्नी के गुण गाने लगते हैं। उनसे ट्विटर पर एक फैन ने पूछा कि उन्हें मीरा के बारे में सबसे अच्छा क्या लगता है तो शाहिद का एक शब्द का जवाब था 'रियल'। यानी उनका मतलब था कि उनकी पत्नी बिलकुल दिखावटी नहीं है।