शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग से जैसे ही कटरीना कैफ को फुर्सत मिली, कटरीना कैफ फौरन लंदन रवाना हो गईं। वह घर में अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं।
2 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : Instagram
कटरीना कैफ ने फार्म हाउस में बहनों के साथ वक्त बिताया और अपनी इस आउटिंग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिले हैं। इस तस्वीर में कटरीना अपनी दो बहनों के साथ नजर आ रही हैं।
3 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : Instagram
कटरीना कैफ के लंदन जाने के पीछे दो वजहें हैं। पहली वजह तो यह है कि वह काम के तनाव को कम करने के लिए छुट्टियां प्लान कर रही थीं। फिल्म, फोटोशूट्स और विज्ञापनों की वजह से वह दुबई में सलमान के भांजे के जन्मदिन में भी शामिल नहीं हो पाई थीं। अब जब उन्हें काम से फुर्सत मिली है तो वह अपने परिवार के साथ रिलैक्स करना चाहती थीं।
कटरीना के लंदन जाने की दूसरी वजह हैं उनकी छोटी बहन इसाबेल कैफ। दरअसल, इसाबेल इन दिनों लंदन में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। डांस आधारित इस फिल्म का नाम है 'टाइम टू डांस'। इस फिल्म में इसाबेल एक्टर सूरज पंचोली के साथ नजर आएंगी।
बता दें कि कटरीना कैफ जल्द 'बार्बी ड्रीम्स' के नाम से एक किताब रिलीज करेंगी जिसमें वह अपने बॉलीवुड सफर के बारे में बताएंगी। इस किताब में कटरीना कैफ की निजी जिंदगी से जुड़ा कोई किस्सा नहीं होगा। किताब का नाम बार्बी इसलिए रखा गया क्योंकि कटरीना बॉलीवुड की इकलौती ऐसी हीरोईन हैं जिनके नाम से बार्बी डॉल्स की रेंज लॉन्च की गई।