बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों खासा सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने बबीता कुमारी का रोल प्ले किया है। अब खबर है कि कटरीना कैफ ने मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसुजा की फिल्म से किनारा कर लिया है..बता दें कि इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे..आइए जानते हैं आखिर क्या है वजह...
दरअसल, रेमो अपनी डांस सीरिज की फिल्म एबीसीडी का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने वरुण के साथ कटरीना को लीड रोल में चुना है। लेकिन कटरीना के प्रवक्ता की ओर से खबर है कि कटरीना ने यह फिल्म छोड़ दी है। उन्होंने इसका कारण सलमान की आगामी फिल्म भारत को बताया है। खबर है कि भारत के शिड्यूल में बिजी होने के चलते ये फैसला लिया गया है।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : hotstar
फिलहाल कटरीना फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं और एबीसीडी 3 के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दें कि भारत की पहली डांस सीरिज शुरू करने वाले रेमो की इस फिल्म में प्रभुदेवा के साथ डांसर धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी शामिल होंगे।
बता दें कि सलमान खान स्टारर फिल्म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन देसी गर्ल ने शादी की तैयारियों के चलते फिल्म से किनारा कर लिया था जिसके बाद कटरीना को फिल्म में लिया गया। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका के पास फिल्म पिंक इज स्काई है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में होंगे।
5 of 5
SALMAN KHAN
- फोटो : SELF
आखिर में आपको बता दें कि फिल्म भारत को सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों को निर्देशित करने वाले अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है। फिल्म अगले साल 2019 में ईद पर रिलीज होगी।