जब रणबीर कपूर से कैटरीना कैफ को प्यार था तब भी ये खबरें आती रहीं कि नीतू सिंह उन्हें पसंद नहीं करतीं। खास तौर पर रणबीर के कैटरीना के साथ लिव-इन रिलेशन में जाने का नीतू को झटका लगा था।
अब भले ही रणबीर-कैटरीना साथ नहीं हैं लेकिन कपूर खानदान के प्रति कैटरीना की कड़वाहट खत्म नहीं हुई है। बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में जोरदार चर्चा है कि मंगलवार की दोपहर को कैटरीना और नीतू सिंह जुहू की एक ही इमारत में थीं और उनका आमना-सामान होते-होते रह गया।
3 of 5
Samara Kapoor
- फोटो : Instagram/Neetu Kapoor
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के एक स्पोर्ट्स बार में कैटरीना दबंग टूर के लिए रिहर्सल कर रही थीं और यहीं एक रेस्तरां में नीतू सिंह अपनी दो सहेलियों के साथ लंच के लिए पहुंच गईं।
सूत्रों के अनुसार जब कैटरीना रिहर्सल से ब्रेक लेकर स्पोर्ट्स बार से निकल रही थीं कि उन्होंने देखा लिफ्ट से रणबीर की मां बाहर आ रही हैं। यह देखते ही कैटरीन तुरंत पलट कर दरवाजे के अंदर चली गईं।
5 of 5
katrina kaif and neetu kapoor
साफ था कि वह नीतू सिंह से नजरें नहीं मिलाना चाहती थीं। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि क्या नीतू सिंह ने कैटरीना को देख लिया था। उधर जैसे ही नीतू सिंह रेस्तरां के अंदर गईं कैटरीना वापस दरवाजा खोल कर बाहर निकलीं और अपने रास्ते चली गईं।