कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म में कटरीना, सलमान खान के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा कटरीना अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में आ गई हैं । खबर थी कि कटरीना इन दिनों विक्की कौशल को डेट कर रही हैं ।
2 of 5
Katrina Kaif, Vicky Kaushal
- फोटो : social media
इस बात का खुलासा नेहा धूपिया ने कर दिया है । दरअसल, नेहा धूपिया ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से इंटरव्यू में कैटरीना और विक्की कौशल के रिश्ते को लेकर साफ किया है कि दोनों के बीच कुछ नहीं है।
नेहा धूपिया से जब कैटरीना और विक्की कौशल के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे झूठ बताया। उनसे कहा गया था कि ये गलत हो तो दो बार पलक झपकाएं, सही हो तो एक बार। नेहा ने इन दोनों के रिश्ते की बात पर दो बार पलक झपकाई।
4 of 5
Katrina Kaif,
- फोटो : file photo
इससे साफ है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है । हालांकि विक्की कौशल, कटरीना को डेट करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं । वहीं करण जौहर के टॉक शो में जब कटरीना से पूछा गया कि आज-कल के नए हीरो में आप किसके साथ काम करना चाहेंगी ।
5 of 5
katrina kaif ranbir kapoor
इस पर कटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करियर के शुरुआती दौर में कटरीना कैफ का रिलेशन सलमान खान के साथ रहा । इसके बाद कटरीना और रणबीर कपूर में नजदीकी बढ़ी । करीब 4 साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया ।