विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच बढ़ती करीबियों की चर्चा पूरे बी टाउन में हो रही हैं। हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद से ही विक्की का नाम कटरीना से जोड़ जाने लगा। बीते दिनों दोनों अपने एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इस बीच सामने आई तस्वीर ने इस बात को और हवा दे दी है।
2 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक कटरीना और विक्की इन दिनों डिनर डेट पर जा रहे हैं। हाल ही में दोनों मुंबई के हेमंत ओबेरॉयज रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई।
3 of 5
Katrina Kaif, Vicky Kaushal
- फोटो : social media
लीक हुई तस्वीर में विक्की और कटरीना के साथ रेस्टोरेंट के एक शेफ भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विक्की ने शर्ट और जींस के पहन रखी है। वहीं कटरीना फ्लोरल रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है।
4 of 5
vicky kaushal
- फोटो : social media
इससे पहले दोस्ती की दीवाली पार्टी में साथ देखे गए थे। इसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिख रहा है कि पहले विक्की कौशल और फिर उसके बाद कटरीना निकलती हैं। दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर चले जाते हैं। इस दौरान विक्की कौशल और कटरीना मीडिया के सामने पोज देने नहीं आते। जबकि फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने का इंतजार कर रहे थे।
5 of 5
Vicky kaushal, Katrina kaif
- फोटो : social media
बता दें कि करण जौहर के टॉक शो में जब कटरीना से पूछा गया कि आज-कल के नए हीरो में आप किसके साथ काम करना चाहेंगी? इस पर कटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था। विक्की कौशल का नाम कटरीना के अलावा अभिनेत्री मालविका मोहनन के साथ जुड़ चुका है। मालविका साल 2017 में रिलीज हुई माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आई थीं।
सारा और कार्तिक की बढ़ती करीबी से नाखुश हैं अमृता सिंह, मां-बेटी के रिश्ते में आई दरार!