24 अक्तूबर को देशभर में करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत करती हैं। ऐसे में बॉलीवुड पीछे कैसे रह सकता है। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें करवाचौथ के त्योहार और उसके महत्व को दिखाया गया है। फिल्मों में मेहंदी, सर्गी, छलनी के जरिए चांद को देखने से लेकर व्रत खोलने तक बॉलीवुड फिल्मों में इस त्योहार को बहुत ही सुंदर और रोमांटिक तरीके से पेश किया जाता है। यहां तक की इन फिल्मों में करवाचौथ के दृश्य को दर्शकों से खूब प्यार भी मिला। करवाचौथ के गानो की वजह से ही कई फिल्में हमेशा के लिए यादगार बन गईं। चाहे सलमान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट गाना 'चांद छुपा बादल में' हो या फिर शाहरुख खान-काजोल का 'बोले चूडि़यां बोले कंगना' आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के करवाचौथ सीन्स के बारे में जो हमेशा के लिए अमर हो गए।
Karwa Chauth 2021: बॉलीवुड फिल्मों में करवाचौथ के हिट सीन्स, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 24 Oct 2021 07:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
