बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने बीते दिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया है। ट्रेलर में कार्तिक की शानदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मगर फिल्म में उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह गए हैं। ऐसे में फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान कार्तिक के सामने आई चुनौतियों का सामना करने के लिए उनकी प्रशंसा की है।
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन थे कबीर की पहली पसंद, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 19 May 2024 09:19 AM IST
सार
कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए डेढ़ साल में अपने शरीर से करीब 39 फीसदी फैट घटाकर सात फीसदी कर लिया है। फिल्म के लिए परफेक्ट लुक पाने के लिए कार्तिक ने सख्त डाइट फॉलो करते हुए चीनी भी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन