{"_id":"609fb68ec2a6b16026378eb6","slug":"kartik-aaryan-shared-teenage-photo-applying-mask-on-face-asked-fans-to-give-wrong-captions-only","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक का फनी अंदाज: अभिनेता ने शेयर की अपनी टीनेज फोटो, फैंस से बोले- सिर्फ गलत कैप्शन दें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक का फनी अंदाज: अभिनेता ने शेयर की अपनी टीनेज फोटो, फैंस से बोले- सिर्फ गलत कैप्शन दें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 15 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो जो भी फोटो या वीडियो यहां पोस्ट करते हैं, फैंस उसपर जमकर लाइक बटन दबातें हैं और खूब प्यार भी लुटाते हैं। लेकिन इस बार अभिनेता ने फोटो शेयर कर तारीफ के लिए नहीं बल्कि बैड कमेंट्स के लिए कहा है। उन्होंने मास्क पहनने को लेकर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस लोटपोट हो रहे हैं। साथ ही जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसमें यूजर्स हीं नहीं, बल्कि सेलेब्स भी शामिल हैं। दरअसल, कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उनकी आंखों और होंठ को छोड़कर पूरा चेहरा काले रंग के किसी लेप से ढका हुआ है। अपने चेहरे पर उन्होंने ऐेसे लेप लगा रखा है जैसे मास्क।
2 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
कार्तिक आर्यन ने तस्वीर में सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी है। इसके साथ ही वो विक्ट्री यानी जीत का साइन भी दिखा रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट पर कैप्शन के लिए कार्तिक ने अपने फैंस से कुछ अलग तरह की डिमांड की है। उन्होंने लिखा है कि 'केवल गलत कैप्शन।' उनके इस पोस्ट पर अब प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, उनके इस पोस्ट को लोग खूब लाइक भी कर रहे हैं।
3 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
अभिनेता के इस पोस्ट पर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि 'अच्छा है चेहरे पर कम से कम मास्क तो है कार्तिक आर्यन।' उनके इस कमेंट पर अभिनेता ने भी प्रतिक्रिया दी। कार्तिक ने लिखा 'आलिम हकीम संस्कारी बच्चा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं जो तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोफी चौधरी ने मजाकिया लहजे में लिखा मैं हमेशा मास्क में थी। किसी कहा अंखियों से गोली मारे तो कोई कहता नजर आया कि मास्क लगाओ एक नहीं दो। इसके अलावा उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। सभी ने मास्क को लेकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि 'ये बिल्कुल वैसा है कि मां मजाक में कह दे कि गोबर तुम्हारे स्किन के लिए अच्छा है और तुमने इसे लगा भी लिया।' कार्तिक ने भी इस रिएक्शन का मजा लिया। उन्होंने लिखा कि 'बताओ मतलब 10 साल से मजाक हो रहा है।'
विज्ञापन
5 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कार्तिक ने मास्क जागरूकता के लिए पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने मास्क पहनने को लेकर कई पोस्ट किए हैं। सबसे अच्छी बात है कि अभिनेता हर बार एक अलग अंदाज में पोस्ट करते हैं। इस तरह कार्तिक ने ये फनी पोस्ट शेयर कर सभी को हंसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।