फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   as per reports kartik aaryan injured during shooting on shehzada set photo viral on social media

Kartik Aaryan: शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन? अभिनेता की इस पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Tue, 10 Jan 2023 08:44 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 10 Jan 2023 08:44 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह अपने पैरों को आइस से भरी बकेट में डाले नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
as per reports kartik aaryan injured during shooting on shehzada set photo viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के मांझे हुए कलाकारों में से एक हैं। इन दिनों वह हर तरफ छाए हुए हैं। अभिनेता आजकल अपनी आने वाली फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन कार्तिक को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक के घुटने में चोट लग गई है, हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें अभिनेता आइस से भरी बकेट में पैर डाले हुए बैठे हैं, लेकिन उन्होंने इसको आइस बकेट चैलेंज बताया है।

विज्ञापन

as per reports kartik aaryan injured during shooting on shehzada set photo viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह अपने घुटने की सिंकाई करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा- 'घुटने टूट गए...आइस बकेट चैलेंज 2023 अब शुरु होता है'। दरअसल कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट आई है और इस बात की जानकारी वह खुद सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं। तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि एक्टर आईस से भरी बकेट में बायां पैर डाले हुए बैठे हैं, साथ ही उनके घुटने के पीछे काफ मसल्स पर ब्लू पैचेस दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Imran-Avantika: इमरान के दिल को पहली ही नजर में भा गई थीं अवंतिका, गुपचुप रचाई थी शादी, फिर ऐसे टूटा रिश्ता
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन

as per reports kartik aaryan injured during shooting on shehzada set photo viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता की इस पोस्ट से अनुमान लगाया जा सकता है कि उनको ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। कार्तिक के घुटने में हल्की चोट आई है। ये शूटिंग के दौरान खिंचाव भी हो सकता है। हालांकि फैंस अभिनेता के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म शहजादा में अभिनेता ने प्रोड्यूसर भी बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 'शहजादा' को बनाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं था। यदि कोई प्रोड्यूसर नहीं मिलता तो फिल्म ठप पड़ जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed