फिल्म 'पद्मावत' को लेकर विरोध की आग बुझी ही नहीं थी कि उसे और हवा देने के लिए करणी सेना के चीफ ने नया ऐलान कर दिया है। ऐलान में कहा गया है कि वे फिल्म को लेकर एक बार फिर सड़को पर उतरेंगे और इस बार हंगामा और भी ज्यादा भयंकर होगा..
करणी सेना के चीफ लोकेंद्र सिंह कल्वी ने दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेस में फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन करने की धमकी दे डाली है। साथ ही ये भी कहा कि ये प्रदर्शन पहले से और भी ज्यादा उत्तेजित होगा।
चीफ ने कहा कि आज यानि 27 जनवरी से ही प्रदर्शनकारी फिल्म को सिनेमाघरों में चलने से रोकने का भरसक प्रयास करेंगे। इससे पहले चित्तैड़गढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये ऐलान किया गया था कि वे मां पद्मिनी के अपमान का बदला लेने के लिए भंसाली की मां पर फिल्म बनाएंगे।
साथ ही ये भा कहा था कि फिल्म की शूटिंग आने वाले 15 दिनों के अंदर शुरू हो जाएगी। बता दें कि चित्तौड़गढ़ में करणी सेना के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि इस फिल्म को अरविंद व्यास डायरेक्ट करेंगे। लेकिन ये सब देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि करणी सेना ये सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रही है।
बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' भारी हंगामे के बीच बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज से अबतक 56 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म की कामयाबी को देखते हुए फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी ट्वीट करके खुशी जाहिर की है।